जारी किये गये 100 करोड़

राहत. सुपौल-अररिया रेल लाइन का रुका था काम सुपौल-अररिया रेल लाइन के लिए वर्ष 2008 के रेल बजट में 304 करोड़ 41 लाख रुपये स्वीकृत किये गये थे. सूबे के ऊर्जा एवं वाणिज्य कर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के प्रयास से रेल मंत्रालय द्वारा 100 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं. सुपौल : कोसी के […]

राहत. सुपौल-अररिया रेल लाइन का रुका था काम

सुपौल-अररिया रेल लाइन के लिए वर्ष 2008 के रेल बजट में 304 करोड़ 41 लाख रुपये स्वीकृत किये गये थे. सूबे के ऊर्जा एवं वाणिज्य कर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के प्रयास से रेल मंत्रालय द्वारा 100 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं.
सुपौल : कोसी के विकास को लेकर सूबे के ऊर्जा एवं वाणिज्य कर मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव का प्रयास एक बार फिर रंग लाता नजर आ रहा है. दरअसल श्री यादव के प्रयास से रेल मंत्रालय द्वारा सुपौल-अररिया रेल लाइन के लिए 100 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं. 92 किलोमीटर लंबे इस रेल लाइन के लिए वर्ष 2008 के बजट में ही 304 करोड़ 41 लाख रुपये स्वीकृत किये गये थे. लेकिन राशि के अभाव में इस परियोजना पर काम अटका हुआ था. सुपौल से पिपरा, त्रिवेणीगंज, रानीगंज होते हुए यह लाइन अररिया तक बिछायी जानी है. मंत्री श्री यादव द्वारा इस रेल लाइन को लेकर लगातार रेलमंत्री सुरेश प्रभु से संपर्क साधा जा रहा था.
जिसके बाद रेलमंत्री ने भी इस परियोजना के लिए 100 करोड़ रुपये का फंड जारी कर दिया है. शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में राशि को स्वीकृति दी गयी है. बताया जा रहा है प्रथम फेज में सुपौल से पिपरा के बीच 21 किलोमीटर लंबी रेल लाइन बिछायी जायेगी. जदयू नेता रंधीर राणा ने बताया कि रेल महाप्रबंधक द्वारा टेलीफोन के माध्यम से मंत्री श्री यादव को आशय की जानकारी दी है. बहरहाल इस परियोजना के मद्देनजर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गयी है. इधर रेलवे की ओर से फंड जारी होने के बाद से स्थानीय लोगों में हर्ष व्याप्त है. स्थानीय लोगों ने इस भागीरथ प्रयास के लिए मंत्री श्री यादव को साधुवाद दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >