आयोजन को ले पूरी हुई तैयारी

आमंत्रण कप . क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज आज से, आठ टीमें होंगी शामिल शुक्रवार से आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. इसका शुभारंभ डीएम बैद्यनाथ यादव करेंगे. आयोजन को लेकर समिति द्वारा पूरी तैयारी कर ली गयी है. इनमें कुल आठ प्रतिभागी टीमें शामिल हो रही हैं. सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित गांधी […]

आमंत्रण कप . क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज आज से, आठ टीमें होंगी शामिल

शुक्रवार से आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. इसका शुभारंभ डीएम बैद्यनाथ यादव करेंगे. आयोजन को लेकर समिति द्वारा पूरी तैयारी कर ली गयी है. इनमें कुल आठ प्रतिभागी टीमें शामिल हो
रही हैं.
सुपौल : जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में शुक्रवार से आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा. जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव करेंगे. आयोजन को लेकर समिति द्वारा पूरी तैयारी कर ली गयी है. इसके लिए गांधी मैदान में विशेष तौर पर पिच का भी निर्माण कराया गया है. साथ ही खिलाड़ियों के आवासन के लिए व्यापक व्यवस्था की गयी है. आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल आठ प्रतिभागी टीमें शामिल हो रही हैं. जिसमें सुपौल सहित भोजपुर, पटना व मुंगेर की टीम को ग्रुप ए में रखा गया है.
जबकि ग्रुप बी में जमशेदपुर, मुजफ्फरपुर, दिल्ली व धनबाद रेलवे की टीम को शामिल किया गया है. प्रतियोगिता के दौरान दो ग्रुप में कुल 06-06 मुकाबले होंगे. प्रतिदिन दो मुकाबलों का आयोजन होगा. जबकि दोनों सेमीफाइनल मुकाबला नौ फरवरी तथा फाइनल मुकाबला 11 फरवरी को होगा. टूर्नामेंट की विजेता टीम को 1.51 लाख तथा उप विजेता को एक लाख रुपये का इनाम राशि प्रदान किया जायेगा. इससे पूर्व शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम बैद्यनाथ यादव करेंगे. मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक नीरज किशोर प्रसाद, राघवेंद्र झा राघव, विनय भूषण सिंह सहित समिति के अजय सिंह, श्याम यादव, संतोष कुमार चुन्नू, चंदु, मो नावेद, चंचल निराला, महेश देव, राहुल झा आदि मौजूद रहेंगे.
बाहरी जिलों से आयेंगे उद्घोषक व निर्णायक
आमंत्रण कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान उद्घोषक व निर्णायक भी बाहरी जिलों से ही आयेंगे. उद्घोषणा मुंगेर के पीएन शेखर व कटिहार के बाबू खान करेंगे. जबकि निर्णायक की भूमिका भागलपुर के अंपायरों की होगी. भागलपुर के अभय कुमार व अनिल गुप्ता टूर्नामेंट के मुख्य निर्णायक होंगे. आयोजन समिति अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान प्रतिदिन दो मुकाबले होंगे. खास बात यह है कि हर बार की तरह इस बार भी हर शॉट व विकेट पतन पर चियर लिडर्स दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगी. उद्घाटन मुकाबला शुक्रवार को सुपौल व भोजपुर के बीच होगा.
डीएम करेंगे टूर्नामेंट का उद्घाटन
दो ग्रुप में बांटी गयी टीम, हर ग्रुप में होंगे छह मुकाबले
विजेता टीम को मिलेगा 1.51 लाख रुपये का पुरस्कार
टूर्नामेंट में इस प्रकार होंगे मुकाबले
03 फरवरी – सुपौल बनाम भोजपुर
03 फरवरी – पटना बनाम मुंगेर
04 फरवरी – सुपौल बनाम मुंगेर
04 फरवरी – भोजपुर बनाम पटना
05 फरवरी – भोजपुर बनाम मुंगेर
05 फरवरी – सुपौल बनाम पटना
06 फरवरी – जमशेदपुर बनाम मुजफ्फरपुर
06 फरवरी – दिल्ली बनाम धनबाद रेलवे
07 फरवरी – धनबाद रेलवे बनाम मुजफ्फरपुर
07 फरवरी – दिल्ली बनाम जमशेदपुर
08 फरवरी – मुजफ्फरपुर बनाम दिल्ली
08 फरवरी – जमशेदपुर बनाम धनबाद रेलवे
09 फरवरी – ग्रुप ए प्रथम बनाम ग्रुप बी द्वितीय (पहला सेमीफाइनल)
09 फरवरी – ग्रुप ए द्वितीय बनाम ग्रुप बी प्रथम (दूसरा सेमीफाइनल)
11 फरवरी – पहला सेमीफाइनल विजेता बनाम दूसरा सेमीफाइनल विजेता (फाइनल मुकाबला)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >