नशे की हालत में एक गिरफ्तार

सुपौल : कुनौली थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा के समीप रात्रि गश्ती के दौरान उत्पाद पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया. बिहार में पूर्ण शराब बंदी के बाद के अक्सर शराब व शराब के नशे में लोगों को गिरफ्तारी हो रही है, जिससे पुलिस प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह लग रहा […]

सुपौल : कुनौली थाना क्षेत्र में नेपाल सीमा के समीप रात्रि गश्ती के दौरान उत्पाद पुलिस ने एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया. बिहार में पूर्ण शराब बंदी के बाद के अक्सर शराब व शराब के नशे में लोगों को गिरफ्तारी हो रही है, जिससे पुलिस प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है. उत्पाद अधीक्षक किशोर कुमार साह ने बताया कि उत्पाद अवर निरीक्षक संजय कुमार व तनिक प्रसाद सिंह द्वारा रात्रि गश्ती के दौरान योगेंद्र राउत नामक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है. जिसके विरुद्ध राघोपुर अनिउ कांड संख्या 81/17 दर्ज किया गया है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >