सुपौल : हत्या के नामजद अभियुक्तों द्वारा जान से मारने की धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है. इस बाबत पिपरा थाना क्षेत्र के विसनपुर निवासी भोला यादव ने डीएम व एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. आवेदन में कहा गया है कि 30 दिसंबर को उनके चचेरे भाई राजीव यादव की अपराधियों द्वारा हत्या कर दी गयी थी.
जिसमें मधेपुरा में थाना कांड अंकित किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से ही नामजद अभियुक्तों द्वारा मुकदमा वापस नहीं लेने पर उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है. पीड़ित ने अभियुक्तों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. गौरतलब है कि 31 दिसंबर को पिपरा थाना के विसनपुर निवासी राजीव का शव मधेपुरा पुलिस को तुलसीबाड़ी नहर के उत्तर से मिला था.
जबकि उसी जगह पर एक और शव मिला था, जिसकी पहचान महिपट्टी निवासी संजीत कुमार के रूप में की गयी थी. जिसके बाद मामले में भोला के बयान पर ही मामला दर्ज किया गया था. लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. सभी अभियुक्त सुपौल जिले के ही बताये जाते हैं.
