मानव शृंखला को ले चरम पर था उत्साह

कुनौली : थाना क्षेत्र स्थित कुनौली, कमलपुर, डगमारा, सिकरहट्टा राजपुर, ठेहो, बथनाहा आदि जगहों से मानव शृंखला में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए. जहां पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर शिक्षक, छात्र-छात्राएं व घरेलू महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया. और जोर शोर के साथ मानव शृंखला में लोग शामिल हुए. लोगों का उत्साह […]

कुनौली : थाना क्षेत्र स्थित कुनौली, कमलपुर, डगमारा, सिकरहट्टा राजपुर, ठेहो, बथनाहा आदि जगहों से मानव शृंखला में लाखों की संख्या में लोग शामिल हुए. जहां पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर शिक्षक, छात्र-छात्राएं व घरेलू महिलाओं में भी काफी उत्साह देखा गया. और जोर शोर के साथ मानव शृंखला में लोग शामिल हुए. लोगों का उत्साह इतना चरम पर था कि सवारी के अभाव में लोग पैदल यात्रा कर ही आयोजन स्थल तक पहुंचते नजर आये. सुबह नौ बजे से ही निर्धारित स्थलों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी थी.

लोगों ने सारा काम-काज छोड़ कर हिस्सा लिया. और इस आयोजन को लोगों ने त्योहार के रूप में देख कर शािमल हुए और आयोजन को सफल बनाये.

कुनौली मुखिया सत्यनारायण रजक ने सरकार के शराबबंदी के निर्णय को प्रशंसनीय बताया. आयोजन के दौरान एनएच 57 पर काफी संख्या में बच्चे, बुढ़े और जवान कतारबद्ध थे. 01 बजने के बाद सभी वापस अपनी घर की ओर प्रस्थान कर गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >