भूमि विवाद को ले हुई मारपीट, चार जख्मी

निर्मली : नगर के वार्ड नंबर 12 में भूमि विवाद को लेकर बुधवार की शाम दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्ष के महिला व पुरुष जख्मी हो गये. घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. कार्यरत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राम प्रसाद मेहता ने बताया कि घायलों […]

निर्मली : नगर के वार्ड नंबर 12 में भूमि विवाद को लेकर बुधवार की शाम दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई. जिसमें दोनों पक्ष के महिला व पुरुष जख्मी हो गये. घायलों का इलाज स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. कार्यरत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ राम प्रसाद मेहता ने बताया कि घायलों में मो कयूम, अब्दूल रसीद व मयूम खातून शामिल हैं. जो फिलहाल खतरे से बाहर हैं.
जानकारी अनुसार उक्त जमीन को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा है. मो अब्दुल कयूम द्वारा बुधवार को अंचलाधिकारी कार्यालय में मापी के लिए आवेदन व एनआर कटवाया था. वही दूसरे पक्ष के मयूम खातून ने विवादित जमीन को लेकर लोक शिकायत में आवेदन दिया था. इसी आलोक में अंचलाधिकारी रवींद्र कुमार उक्त जमीन पर मापी व जांच के लिए पहुंचे. लेकिन जांच संपन्न होने के उपरांत दोनों पक्षों में विवाद हुआ और फिर मारपीट शुरू गयी. बीच-बचाव के लिए पहुंचे जिप सदस्य जिवनेश्वर साह भी मारपीट में जख्मी हो गये. इस बाबत थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. इसके उपरांत अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >