छापेमारी में 50 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग&अलग जगहों पर विशेष अभियान के तहत त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर कुल 50.65 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया.

त्रिवेणीगंज. पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग&अलग जगहों पर विशेष अभियान के तहत त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर कुल 50.65 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया. साथ ही एक तस्कर को मौके से गिरफ़्तार किया, जबकि दो तस्कर मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि गुरुवार की संध्या एसडीपीओ विपिन कुमार के नेतृव में विशेष अभियान के तहत थाना क्षेत्र के हेमंतगंज वार्ड नंबर 23 और बलजोरा वार्ड नंबर में छापामारी की गयी. इस दौरान हेमंतगंज वार्ड नंबर 23 निवासी सुशांत सरदार के आवासीय घर से 750 एमएल के इंपीरियल ब्लू कंपनी के 55 बोतल यानि कुल 41.25 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया. वहीं हेमंतगंज निवासी मनोज सरदार के यहां से ब्लेंडर प्राइड कंपनी के 750 एमएल सात सील बंद बोतल और दो सील टूटा हुआ बोतल बरामद किया गया. इसके साथ ही थाना क्षेत्र के बलजोरा वार्ड नंबर 3 निवासी विभीषण कुमार के आवासीय घर से एसी ब्लैक कंपनी के 375 एमएल के 10 बोतल कुल 3.75 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. मौके से अवैध शराब तस्कर विभीषण कुमार को गिरफ़्तार भी किया गया है. तीनों जगहों को मिलाकर कुल 50.65 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद कर विधिवत जब्त करते हुए गिरफ़्तार एक अवैध शराब तस्कर विभीषण कुमार को माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया है. फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >