47 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार

बरामद गांजे को बलुआ थाना में सुपुर्द कर दिया गया है. बलुआ पुलिस आगे की कारवाई कर रही है

बलुआ बाजार. थाना क्षेत्र के पटना चौक स्थित बथनाहा- वीरपुर मार्ग पर मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 56 वीं बटालियन की टीम ने 47 किलो गांजा बरामद की. मिली जानकारी मुताबिक एसएसबी को गुप्त सूचना मिली की घूरना से बथनाहा- वीरपुर मार्ग के रास्ते एक कार में तस्कर गंजा की खेप ले जा रहा है. सूचना के आलोक में घूरना सीमा क्षेत्र के कुछ चिन्हित मार्ग पर एसएसबी तैनात हुई. इसी क्रम में संदिग्ध कार को आते देख एसएसबी की टीम ने उक्त कार सहित तस्कर का पीछा किया. पीछा करने के दौरान बलुआ थाना क्षेत्र के पटना चौक स्थित तस्कर ने चलती हुई कार से गांजा की बोरी फेंककर भाग निकला. जांच के क्रम में उक्त दोनो बोरी से लगभग 47 किलो गांजा बरामद किया गया. इस बाबत एसएसबी 56 वीं बटालियन के कमांडेंट प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि बरामद गांजे को बलुआ थाना में सुपुर्द कर दिया गया है. बलुआ पुलिस आगे की कारवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >