पोषण केंद्र से गर्भवती महिलाओं को मिलेगी सुविधा: चौहान

फोटो-7कैप्सन- समारोह को संबोधित करते एसडीओ वीरपुर ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकीय सलाह एवं पोषाहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीविका द्वारा संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पोषण केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी चंदन चौहान ने किया. बसंतपुर प्रखंड के फतेहपुर गांव में स्थापित इस केंद्र के उद्घाटन के मौके पर आयोजित […]

फोटो-7कैप्सन- समारोह को संबोधित करते एसडीओ वीरपुर ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को चिकित्सकीय सलाह एवं पोषाहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीविका द्वारा संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य एवं पोषण केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी चंदन चौहान ने किया. बसंतपुर प्रखंड के फतेहपुर गांव में स्थापित इस केंद्र के उद्घाटन के मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते एसडीओ श्री चौहान ने कहा कि इस केंद्र से क्षेत्र के तीन हजार से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि जीविका द्वारा स्थापित इस प्रकार के केंद्र्र के खुलने से मातृत्व प्राप्त करने वाली महिलाओं व गर्भवती महिलाओं को चिकित्सा संबंधी सुझाव व पोषाहार उपलब्ध कराना संभव हो पायेगा. उन्होंने कहा कि जीविका के इस प्रयास से बाल मृत्यु दर में भी कमी आयेगी. इस अवसर पर जीविका के डीपीएम एसके पाठक, डॉ प्रिय रंजन कुमार, निल कमल, विधाता, बिंध्य कुमार, आलोक कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >