सेमिनार में बताये गये सफलता के गुर

फोटो-11कैप्सन- सेमिनार में उपस्थित छात्र व अभिभावकप्रतिनिधि,सुपौल देश की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था आकाश, नई दिल्ली द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित मिलन मैरेज हॉल परिसर में ‘ आइआइटी जेईई तथा मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता की योजना ‘ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में उपस्थित बच्चे एवं अभिभावकों को मेडिकल और इंजीनियरिंग […]

फोटो-11कैप्सन- सेमिनार में उपस्थित छात्र व अभिभावकप्रतिनिधि,सुपौल देश की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था आकाश, नई दिल्ली द्वारा बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित मिलन मैरेज हॉल परिसर में ‘ आइआइटी जेईई तथा मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता की योजना ‘ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में उपस्थित बच्चे एवं अभिभावकों को मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षा में सफलता के गुर बताये गये. सेमिनार को संबोधित करते हुए संस्था के मार्केटिंग सलाहकार अतानु मोतीलाल ने कहा कि कोसी में प्रतिभा की कमी नहीं है. लेकिन उचित मार्गदर्शन के अभाव में बच्चे लक्ष्य को भेद पाने में असफल साबित हो रहे हैं. सेमिनार में सहायक मैनेजर अमित कुमार ने संस्था की सफलता का जिक्र करते हुए कहा कि लंबे समय से संस्था द्वारा टॉपर्स देने की परंपरा रही है. जेईई (मेन) 2014 में 7622 और जेईई (एडवांस) 2014 में 1124 आकाशियन्स चयनित हुए. वही सीनियर एरिया को-ऑर्डिनेटर अविनाश कुमार ने संस्था में उपलब्ध विभिन्न कोर्सेज के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि योग्य छात्रों को 100 फीसदी तक छात्रवृत्ति दी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >