15 वें दिन भी जारी रहा मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार

फोटो -03कैप्सन- सुपौल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर धरना देते शिक्षक.प्रतिनिधि, सुपौलराज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के निर्देश पर जिला संघ के सदस्यों ने मंगलवार को 15 वें दिन भी जिला मुख्यालय स्थित दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया. मूल्यांकन केंद्र के बाहर शिक्षकों ने धरना भी दिया. अध्यक्षता […]

फोटो -03कैप्सन- सुपौल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर धरना देते शिक्षक.प्रतिनिधि, सुपौलराज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के निर्देश पर जिला संघ के सदस्यों ने मंगलवार को 15 वें दिन भी जिला मुख्यालय स्थित दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया. मूल्यांकन केंद्र के बाहर शिक्षकों ने धरना भी दिया. अध्यक्षता कलानंद कुमार ने की. श्री कुमार ने कहा कि सरकार मानव संसाधनों का उपयोग करने के बजाय उसका शोषण व दोहन कर रही है. जिला सचिव डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव ने भूकंप पीडि़तों की मदद के लिए शिक्षकों से आगे आने की अपील की. राजीव कुमार ने कहा कि छात्रों का भविष्य पिछले 15 दिनों से स्ट्रांग रूम में बंद है और राज्य सरकार संवेदनहीन बनी हुई है. प्रमंडलीय संयुक्त सचिव डॉ प्रणव सिंह ने कहा कि शिक्षकों को उपेक्षित रख कोई भी सरकार अधिक दिनों तक नहीं टिक सकती. मौके पर गुफरान आलम, कुमार मुकेश, सुनील कुमार, विश्वविजय कुमार, सुबोध कुमार, कुमोद कुमार, राजू कुमार राजू, कुमार प्रवीण, मो दानिश, मो शमशाद आलम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >