फोटो-12कैप्सन- अस्पताल में भरती मरीज प्रतिनिधि,सुपौल ‘ साहब, चार महीने से बीमार हूं, कई दिनों से अस्पताल में भरती हूं, लेकिन मुझे अब बीमारी से डर नहीं लगता है, बल्कि भूकंप से डर लगने लगा है’. यह बातें सदर अस्पताल में भरती पिपरा प्रखंड के निवासी तारा चंद मुखिया ने कही. बातचीत के दौरान तारा चंद के चेहरे पर भूकंप की दहशत दिखा रहा था. उन्होंने बताया कि जब भी भूकंप का हल्ला होता है, वार्ड से बाहर निकल जाते हैं. हालांकि बाहर निकलने में परेशानी होती है, लेकिन न चाहते हुए भी कदम खुद ब खुद बाहर निकल पड़ते हैं. तारा चंद जैसी स्थिति सदर अस्पताल में भरती कमोबेश सभी मरीजों की है. वहीं मरीजों के भी परिजन डरे- सहमे हुए हैं. वार्ड नंबर 26 निवासी मरीज संतोष ने बताया कि’ भूकंप के भय से बीमारी कम महसूस होती है. जब भी भूकंप की आहट होती है बाहर चला जाता हूं’. रविवार की रात आये भूकंप के झटके से सदर प्रखंड के किसनपुर के मोजहा पंचायत की जीवछी देवी सदमे में है. सोमवार की देर शाम तक भी वह बेहोश पड़ी है. जीवछी के परिजन भी भूकंप से दहशत में है. परिजन सुशील ने कहा कि ‘ हम लोग अस्पताल में भी दहशत महसूस करते हैं’.
बीमारी से नहीं, अब भूकंप से लगता है डर
फोटो-12कैप्सन- अस्पताल में भरती मरीज प्रतिनिधि,सुपौल ‘ साहब, चार महीने से बीमार हूं, कई दिनों से अस्पताल में भरती हूं, लेकिन मुझे अब बीमारी से डर नहीं लगता है, बल्कि भूकंप से डर लगने लगा है’. यह बातें सदर अस्पताल में भरती पिपरा प्रखंड के निवासी तारा चंद मुखिया ने कही. बातचीत के दौरान तारा […]
