भूकंप के दहशत से सिनेमा देखने से भी कतरा रहे लोग

सुपौल. गत दो दिनों से जिले में जारी भूकंप के झटकों से जहां लोगों के रातों की नींद हराम हो गयी है. वही अधिकांश सिनेमा प्रेमी भी सिनेमा हॉल जाने से कतराने लगे हैं. नतीजतन सिनेमा हॉल का कारोबार प्राकृतिक आपदा की वजह से प्रभावित हुआ है. गंगा टॉकिज के प्रोपराइटर अक्षय शांडिल्य ने बताया […]

सुपौल. गत दो दिनों से जिले में जारी भूकंप के झटकों से जहां लोगों के रातों की नींद हराम हो गयी है. वही अधिकांश सिनेमा प्रेमी भी सिनेमा हॉल जाने से कतराने लगे हैं. नतीजतन सिनेमा हॉल का कारोबार प्राकृतिक आपदा की वजह से प्रभावित हुआ है. गंगा टॉकिज के प्रोपराइटर अक्षय शांडिल्य ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में गत दो दिनों से हॉल में सिनेमा देखने वालों की संख्या आधे से भी कम हो गयी है. कई बार तो दर्शकों की कमी के कारण शो बंद करना पड़ा. उन्होंने बताया कि शनिवार को आये भयानक भूकंप के बाद के बाद संध्या व रात्रिकालीन शो बंद रहा. रविवार को फिर से आये भूकंप के कारण हॉल में शाम का शो रद्द कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >