फोटो-03,04कैप्सन- बैठक में उपस्थित मंत्री नरेंद्र नारायण यादव व अधिकारीगण प्रतिनिधि, सुपौलजिला अतिथि गृह में सोमवार को भूकंप, चक्रवाती तूफान व ओलावृष्टि से हुई क्षति के आकलन के लिए समीक्षा हुई, जिसकी अध्यक्षता राजस्व व भूमि सुधार मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने की. इस मौके पर प्रभारी सचिव एस सिद्धार्थ भी मौजूद थे. बैठक में आपदा से हुई क्षति का आकलन किया गया और आगे की रणनीति तय की गयी. डीएम एलपी चौहान ने बताया कि भूकंप की वजह से तीन व्यक्ति की मौत हुई. प्रभावित परिवार के बीच 12 लाख रुपये की राशि अनुदान स्वरूप वितरित की गयी है. साथ ही बताया गया कि चक्रवाती तूफान व ओलावृष्टि की वजह से गेहूं, मूंग व सूर्यमुखी की फसलें प्रभावित हुई है. फसल क्षति का रकवा 26083. 75 हेक्टेयर है. प्रभावित किसानों की संख्या 61292 है. इन प्रभावित किसानों के बीच 30 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर वितरित किया जायेगा. किसानों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गयी है. श्री चौहान ने बताया कि भूकंप की वजह से मंडल कारा व उप कारा वीरपुर की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है, जिसकी मरम्मत करायी जा रही है. बैठक में एडीएम आपदा कुमार अरुण प्रकाश, एसडीएम विमल कुमार मंडल, डॉ मनोज कुमार झा, अरुण कुमार सिंह, चंदन चौहान आदि उपस्थित थे.
प्रभारी मंत्री ने की जिले में समीक्षा बैठक
फोटो-03,04कैप्सन- बैठक में उपस्थित मंत्री नरेंद्र नारायण यादव व अधिकारीगण प्रतिनिधि, सुपौलजिला अतिथि गृह में सोमवार को भूकंप, चक्रवाती तूफान व ओलावृष्टि से हुई क्षति के आकलन के लिए समीक्षा हुई, जिसकी अध्यक्षता राजस्व व भूमि सुधार मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र नारायण यादव ने की. इस मौके पर प्रभारी सचिव एस सिद्धार्थ भी […]
