मजदूरों से एकजुट होने का आह्वान

फोटो-04,05कैप्सन- संबोधित करते वक्ता व उपस्थित मजदूरविभिन्न मांगों के समर्थन में मजदूर अधिकार सभा का आयोजनप्रतिनिधि, जदियाअतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरियापट्टी के मैदान में शनिवार को मजदूर अधिकार सभा का आयोजन हुआ. सभा की अध्यक्षता व संचालन राष्ट्रीय मनरेगा मजदूर संघ के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मो शमीम ने किया. मौके पर संघ के राष्ट्रीय संयोजक […]

फोटो-04,05कैप्सन- संबोधित करते वक्ता व उपस्थित मजदूरविभिन्न मांगों के समर्थन में मजदूर अधिकार सभा का आयोजनप्रतिनिधि, जदियाअतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरियापट्टी के मैदान में शनिवार को मजदूर अधिकार सभा का आयोजन हुआ. सभा की अध्यक्षता व संचालन राष्ट्रीय मनरेगा मजदूर संघ के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मो शमीम ने किया. मौके पर संघ के राष्ट्रीय संयोजक सह सचिव विपिन यादव ने मजदूरों का कार्य दिवस सौ दिन से बढ़ा कर 365 दिन करने, मनरेगा मजदूरों को सरकारी कर्मियों का दर्जा देने तथा राज्य के बाहर मजदूरी करने के लिए जाने वाले मजदूरों को रेलवे टिकट में 75 प्रतिशत सब्सिडी देने की मांग की. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी खत्म करने के लिए प्रोग्रेसिव यूटिलाइजेशन थ्योरी आधारित विकेंद्रित अर्थनीति लागू करने की जरूरत है. उन्होंने सभी वयस्क मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता देने, मनरेगा मजदूरों की मजदूरी 164 रुपये से बढ़ा कर 300 रुपया करने, कार्य के दौरान मजदूर की मृत्यु होने पर मुआवजा की राशि 25 हजार से बढ़ा कर पांच लाख करने, हाथ पैर के नुकसान पर तीन लाख का मुआवजा देने सहित अन्य मांगों की पूर्ति के लिए मजदूरों से एकजुट होने का आह्वान किया. सभा को मजदूर संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष गुलाब चंद बोस, प्रो सच्चिदानंद यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया. सभा में बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >