प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुवा पंचायत अंतर्गत बघला-श्यामनगर पथ पर शनिवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने मवेशी व्यापारी से हथियार का भय दिखा कर 1.18 लाख रुपये लूट लिये. सहरसा बस्ती निवासी पशु व्यवसायी मो अला हुसैन, मो सैमुद्दीन, मो कमरुद्दीन, मो जुबेर, मो शकील, मो कैशर, मो मूसा व मो संजू पिकअप वैन से त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र स्थित बघला गांव जा रहे थे, जहां वे प्रत्येक शनिवार लगनेवाले मवेशी हाट से मवेशी की खरीद करते. बघला जाने के क्रम में बेलही मोड़ के समीप पीछे आ रहे दो बाइक पर सवार हथियारबंद अपराधियों ने ओवर टेक कर लिया. हथियार का भय दिखा कर अपराधियों ने लूट को अंजाम दिया. साथ ही अपराधियों ने चालक सुरेंद्र शर्मा का मोबाइल भी छीन लिया. पीडि़त व्यवसायियों ने बताया कि लूट का विरोध करने पर अपराधियों दो हवा में दो फायर किया. सूचना पर पहुंचे एसडीपीओ चंद्र शेखर विद्यार्थी सहित अनि मनीष कुमार, बच्चू पंडित व विमल होडो ने घटना स्थल का जायजा लेने के उपरांत अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए छापामारी शुरू कर दिया है. थानाध्यक्ष मो नजीमउद्दीन ने बताया कि गिरोह की पहचान कर ली गयी है. शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा.
मवेशी व्यापारी से 1.18 लाख की लूट
प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशुवा पंचायत अंतर्गत बघला-श्यामनगर पथ पर शनिवार की सुबह बाइक सवार अपराधियों ने मवेशी व्यापारी से हथियार का भय दिखा कर 1.18 लाख रुपये लूट लिये. सहरसा बस्ती निवासी पशु व्यवसायी मो अला हुसैन, मो सैमुद्दीन, मो कमरुद्दीन, मो जुबेर, मो शकील, मो कैशर, मो मूसा व मो संजू पिकअप […]
