संवेदकों को डोर स्टेप डिलेवरी कराने का निर्देश

सुपौल. अनुमंडल जन वितरण अनुश्रवण समिति की बैठक शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित सभागार में एसडीओ विमल कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान जन वितरण विक्रेताओं ने डोर स्टेप डिलेवरी व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की. एसडीओ श्री मंडल ने विक्रेताओं को खाद्यान्न उठाव की सूचना अनुश्रवण समिति को भी […]

सुपौल. अनुमंडल जन वितरण अनुश्रवण समिति की बैठक शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित सभागार में एसडीओ विमल कुमार मंडल की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान जन वितरण विक्रेताओं ने डोर स्टेप डिलेवरी व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की. एसडीओ श्री मंडल ने विक्रेताओं को खाद्यान्न उठाव की सूचना अनुश्रवण समिति को भी समर्पित करने का निर्देश दिया. साथ ही संवेदक को डोर स्टेप डिलेवरी को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया. वहीं खाद्यान्न के उठाव के पूर्व विक्रेताओं को उसका वजन कराने का भी निर्देश दिया. एसडीओ श्री मंडल ने कहा कि डोर स्टेप डिलेवरी नहीं कराने पर संवेदक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी. बैठक में बीएसओ अनिल कुमार मंडल, एसएफसी के एजीएम सरायगढ़ प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, फेयर प्राइस एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव, सचिव विनोद कुमार कर्ण, उमेश जायसवाल, हरेकांत झा, अमर कुमार चौधरी, गणेश कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >