जदिया . थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 05 में बुधवार को वार्ड सदस्य अमरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आम सभा कर आंगनबाड़ी सेविका का चयन किया गया. सीडीपीओ इंदु कुमारी की देखरेख में सेविका के चयन की प्रक्रिया पूरी की गयी. सीडीपीओ श्रीमती कुमारी ने बताया कि केंद्र संख्या 275 की सेविका का चयन किया जाना था. जिसके लिए शहनाज खातून, प्रेमलता कुमारी, गुलशन खातून, रेखा कुमारी, शबनम खातून, दिलशाद खातून व सलमा खातून कुल 07 अभ्यर्थियों ने आवेदन दिया था. जिसमें सलमा खातून का सर्वसम्मति से सेविका पद के लिए चयन किया गया. इस अवसर पर कपिलदेव यादव, पवन यादव, रामानंद यादव, सीता राम यादव, सत्य नारायण यादव, मो जमील, मो जुबैर, दिनेश साह आदि मौजूद थे.
बैठक में सलमा खातून का सेविका के पद पर हुआ चयन
जदिया . थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 05 में बुधवार को वार्ड सदस्य अमरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आम सभा कर आंगनबाड़ी सेविका का चयन किया गया. सीडीपीओ इंदु कुमारी की देखरेख में सेविका के चयन की प्रक्रिया पूरी की गयी. सीडीपीओ श्रीमती कुमारी ने बताया कि केंद्र संख्या 275 की सेविका […]
