फोटो-01 . कैप्सन- बैठक में मौजूद शिक्षक सरायगढ़ . बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मध्य विद्यालय भपटियाही परिसर में हुई. संघ के प्रखंड अध्यक्ष डॉ उपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षकों द्वारा जारी आंदोलन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि 24 अप्रैल को प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों के शिक्षक सांकेतिक हड़ताल पर रह कर शिक्षण कार्य स्थगित करेंगे. वहीं 25 अप्रैल को सभी शिक्षक सामूहिक अवकाश पर रह कर सामुदायिक सफाई करेंगे. अध्यक्ष डॉ कुमार ने बताया कि आगामी 03 मई तक सरकार द्वारा संघ की मांगों को पूरा करने की दिशा में अगर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो 04 मई से शिक्षक बेमियादी हड़ताल पर चले जायेंगे. इस अवसर पर संघ के सचिव मो सफीउर्रहमान, सुख देव यादव, बह्मानंद मंडल, विनायक प्रसाद यादव, मोहन पाठक, कपिल कुमार मेहता, चंद्रशेखर प्रसाद, कृष्ण भूषण मंडल, श्याम सुंदर सिंह, मीना गुप्ता, प्रमोद कुमार, सूर्य नारायण यादव सहित अन्य मौजूद थे.
आज सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे प्राथमिक शिक्षक
फोटो-01 . कैप्सन- बैठक में मौजूद शिक्षक सरायगढ़ . बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक मध्य विद्यालय भपटियाही परिसर में हुई. संघ के प्रखंड अध्यक्ष डॉ उपेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षकों द्वारा जारी आंदोलन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में […]
