सुपौल : मंगलवार की देर शाम आंधी-तूफान के साथ वज्रपात से राघोपुर के दौलतपुर पंचायत के वार्ड नंबर नौ के भुटेल मंडल की 63 वर्षीय मां कौशल्या देवी की मौत हो गयी.
घटना में एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. वज्रपात से नारियल के एक पेड़ में आग लग गयी, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद बुझाया गया. आंधी से जिले में आंशिक असर हुआ. फूस व टीन के घर उड़ गये हैं. मकई, सूर्यमुखी व मकई की फसल को नुकसान हुआ है.
