एमडीएम प्रभारी ने किया निरीक्षण, गड़बड़ी उजागर

कुनौली. जिला एमडीएम प्रभारी चंद्र मोलेश्वर कुमार द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझारी, प्राथमिक विद्यालय लौकहा, कुनौली स्थित कन्या मवि व कुनौली बाजार स्थित मवि का निरीक्षण किया गया. एमडीएम प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि मवि मझारी में एमडीएम बंद पाया गया, जबकि प्रावि लौकहा में शिक्षक हाजिरी बना कर गायब थे. जांच के दौरान […]

कुनौली. जिला एमडीएम प्रभारी चंद्र मोलेश्वर कुमार द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझारी, प्राथमिक विद्यालय लौकहा, कुनौली स्थित कन्या मवि व कुनौली बाजार स्थित मवि का निरीक्षण किया गया. एमडीएम प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि मवि मझारी में एमडीएम बंद पाया गया, जबकि प्रावि लौकहा में शिक्षक हाजिरी बना कर गायब थे. जांच के दौरान केवल 20 छात्र उपस्थित थे. मौजूद रसोइया ने बताया कि उन्हें आठ महीने से वेतन नहीं मिला. एमडीएम प्रभारी ने प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार व कामदेव राम को व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया. मालूम हो कि मवि कुनौली के रसोइया गुलो देवी द्वारा शिक्षक अशोक रजक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया था. प्रभारी श्री कुमार ने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही. साथ ही उन्हें तत्काल विद्यालय से अपना निवास हटाने का निर्देश दिया. मौके पर निर्मली के एमडीएम प्रभारी विनोद राम व बीइओ सिकेंद्र मंडल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >