निर्मली. बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर प्रखंड क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने मनरेगा कार्यालय में ताला-बंदी कर धरना-प्रदर्शन किया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अनुमंडलीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने की. धरना पर बैठे रोजगार सेवक सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सेवा समायोजन की मांग सरकार से कर रहे थे.धरना में शामिल पीआरएस का कहना था कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. इस मौके पर अजय कुमार मेहता, कृष्ण कुमार, जय कुमार, जीबछ प्रसाद यादव, गणेश मंडल, जितेंद्र कुमार, विकास कुमार महतो, राज कुमार चौपाल, इंद्रदेव यादव आदि उपस्थित थे.
पंचायत रोजगार सेवकों ने कार्यालय में की तालाबंदी
निर्मली. बिहार राज्य पंचायत रोजगार सेवक संघ के आह्वान पर प्रखंड क्षेत्र के रोजगार सेवकों ने मनरेगा कार्यालय में ताला-बंदी कर धरना-प्रदर्शन किया. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अनुमंडलीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने की. धरना पर बैठे रोजगार सेवक सरकार विरोधी नारे लगाते हुए सेवा समायोजन की मांग सरकार से कर रहे थे.धरना में […]
