फोटो-04कैप्सन- रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता प्रतिनिधि, राघोपुर भाजपा के विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है. मौके पर सोमवार को मंडल अध्यक्ष सिया राम भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर हर्ष का इजहार किया. भाजपा युवा नेता सचिन माधोगडि़या के सिमराही स्थित आवास से कार्यकर्ता नगर भ्रमण करते हुए जेपी चौक पहुंचे. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर – गुलाल लगा कर हर्ष का इजहार किया. उन्होंने जय-जय बिहार, विकसित बिहार बनाना है- भाजपा सरकार लाना है आदि नारे भी लगाये. वक्ताओं ने कहा कि 10 करोड़ से अधिक सदस्य बना कर भाजपा विश्व की नंबर एक पार्टी बन गयी है. मौके पर सचिन माधोगडि़या, प्रो गोपाल दास, अशोक शर्मा, अनिल भगत, वीरेंद्र कुमार विमल, संजय सेन, भूदेव लाल दास, कृष्ण कुमार दास, रमण कुमार झा, शंकर रजक, शुभंकर सिंह, आनंद अग्रवाल, प्रकाश कुमार चौधरी आदि मौजूद थे.
नंबर वन पार्टी बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
फोटो-04कैप्सन- रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता प्रतिनिधि, राघोपुर भाजपा के विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है. मौके पर सोमवार को मंडल अध्यक्ष सिया राम भगत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर हर्ष का इजहार किया. भाजपा युवा नेता सचिन माधोगडि़या के सिमराही स्थित आवास […]
