माध्यमिक शिक्षकों ने किया मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार

सुपौल: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला संघ के सदस्यों ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य का रविवार को बहिष्कार किया. जिले में दो मूल्यांकन केंद्र सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं हजारी उच्च विद्यालय गौरवगढ़ को बनाया गया है. दोनों केंद्र के बाहर शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार […]

सुपौल: बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जिला संघ के सदस्यों ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य का रविवार को बहिष्कार किया.

जिले में दो मूल्यांकन केंद्र सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं हजारी उच्च विद्यालय गौरवगढ़ को बनाया गया है. दोनों केंद्र के बाहर शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव डॉ सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा शर्त, ग्रेच्यूटी, पेंशन आदि मांगों के समर्थन में मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया गया है. सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर बहिष्कार का नेतृत्व सत्य नारायण यादव एवं हीरा नाथ मिश्र कर रहे थे.

वहीं हजारी उच्च विद्यालय केंद्र पर प्रमंडलीय संयुक्त सचिव डॉ प्रणव कुमार सिंह के नेतृत्व में धरना दिया गया और मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार हुआ. जिला सचिव श्री यादव ने बताया कि 22 अप्रैल को पटना में आयोजित धरना कार्यक्रम में संघ के सदस्य हिस्सा लेंगे. वहीं मांगें माने जाने तक मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा. बहिष्कार में सत्य नारायण मंडल, महानंद पांडेय, राघवेंद्र कंठ, शैलेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, सुनील राम, अरुण कुमार, वीरेंद्र कुमार, इंद्रमोहन ठाकुर, सहदेव मंडल, त्रिवेणी ठाकुर, राजीव कुमार, कुमार प्रवीण, प्रभु कुमार, अनिल कुमार, चंद्र नारायण चौधरी, मो शमशाद आलम, डॉ कुमार मुकेश आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >