भाकपा-माले व खेत मजदूर सभा का धरना आज

सुपौल. भाकपा-माले एवं अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर 20 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. भाकपा माले के जिला सह सचिव अरविंद कुमार शर्मा एवं एक्टू के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने जानकारी देते बताया कि धरना के माध्यम से दोनों संगठनों द्वारा […]

सुपौल. भाकपा-माले एवं अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के तत्वावधान में विभिन्न मांगों को लेकर 20 अप्रैल को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है. भाकपा माले के जिला सह सचिव अरविंद कुमार शर्मा एवं एक्टू के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने जानकारी देते बताया कि धरना के माध्यम से दोनों संगठनों द्वारा सरकार से कई मांगें की जायेगी. जिसमें ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के भूमिहीनों को वास हेतु 05 डिसमिल एवं खेती हेतु एक एकड़ जमीन, पेयजल, शौचालय, बिजली व सामुदायिक भवन की सुविधा प्रदान करने, भूमि अधिग्रहण व श्रम अधिकार संशोधन बिल वापस लेने, मनरेगा के तहत 200 दिनों का काम तथा 300 रुपये दैनिक मजदूरी श्रमिकों को प्रदान करने, श्रम कल्याण बोर्ड से पंजीकृत मजदूरों का लंबित अनुदान राशि उपलब्ध कराने, किसानों के अनाज की शत प्रतिशत खरीदारी करने आदि मांगें शामिल हैं. सचिव श्री शर्मा ने धरना में तमाम मजदूर, किसान, नौजवान, शिक्षक, कर्मचारी आदि वर्ग के लोगों को शामिल होकर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >