तीन घंटे तक गोलीबारी

उदाकिशुनगंज: अनुमंडल के चौसा थाना अंतर्गत कलाशन बाजार के निकट कुंजर टोली गांव के पूरब शनिवार सुबह भू-विवाद में दो गुटों के बीच भीषण गोली बारी हुई. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार लगभग तीन घंटे तक दो सौ से अधिक राउंड गोलियां दोनों पक्षों के तरफ से चली. दोनों पक्ष के ओर से की जा रही दावेदारी […]

उदाकिशुनगंज: अनुमंडल के चौसा थाना अंतर्गत कलाशन बाजार के निकट कुंजर टोली गांव के पूरब शनिवार सुबह भू-विवाद में दो गुटों के बीच भीषण गोली बारी हुई. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार लगभग तीन घंटे तक दो सौ से अधिक राउंड गोलियां दोनों पक्षों के तरफ से चली.
दोनों पक्ष के ओर से की जा रही दावेदारी : 51 एकड़ भूमि को लेकर वर्षो से दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है. इसमें एक पक्ष पुरैनी प्रखंड के फुलपुर गांव के खंतर यादव, पसिंजर यादव अन्य लोग हैं और दूसरा पक्ष सुबोध यादव, बालेश्वर यादव व उसके समर्थक हैं. उक्त जमीन पर धूरिया गांव के बालेश्वर यादव, सुबोध मंडल के अलावा कुछ अन्य लोग अस्थायी तौर पर घर बना कर मवेशी पालन व खेती बारी करते हैं. उक्त जमीन बिहार सरकार खास महाल की है, लेकिन उक्त विवादित जमीन पर पुरैनी प्रखंड के फुलपुर गांव के खंतर यादव, पसिंजर यादव अन्य लोग अपना दवा ठोकते हैं कि उन्हें प्रशासन द्वारा बंदोबस्ती दिया गया है. यही वजह रहा है कि 2007 में भी दोनों पक्षों के बीच गहरा विवाद हुआ था. मामला भी दर्ज हुआ था.
पुलिस को देख खेत में छिप कर भागे सभी
जानकारी मिलने पर चौसा थानाध्यक्ष एनडी निराला पुलिस बलों के साथ तीन घंटे बाद 11 बजे घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद पुरैनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस को आते देख दोनों पक्ष के लोग मक्का फसल में छिपते हुए भाग गये. इसके बाद घटनास्थल पर चौसा के सीओ सहुदुल हक पहुंचे. घटना स्थल का मुआयना करने के दौरान मक्का के खेत से अपराधियों के एक मासकेट बरामद किया गया, जिसमें एक खोखा भी था. चौसा व पुरैनी थाना की पुलिस संयुक्त रूप से अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी अभियान चला रही है. मामले में सीओ सहुदुल हक ने बताया कि विवादित जमीन बिहार सरकार की है. अब देखना है कि उक्त जमीन किसी व्यक्ति के नाम बंदोबस्ती की गयी है या नहीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >