चार फर्जी अभ्यर्थियों पर एफआइआर

किसनपुर. प्रारंभिक शिक्षक नियोजन 2014-15 में फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रखंड नियोजन इकाई द्वारा चार अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बीडीओ हुस्न आरा ने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि अभ्यर्थियों द्वारा नियोजन हेतु समर्पित प्रमाणपत्र फर्जी पाये गये हैं. इन अभ्यर्थियों में पिपरा प्रखंड के विशनपुर निवासी अनिल कुमार यादव […]

किसनपुर. प्रारंभिक शिक्षक नियोजन 2014-15 में फर्जी प्रमाणपत्र मामले में प्रखंड नियोजन इकाई द्वारा चार अभ्यर्थियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बीडीओ हुस्न आरा ने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि अभ्यर्थियों द्वारा नियोजन हेतु समर्पित प्रमाणपत्र फर्जी पाये गये हैं. इन अभ्यर्थियों में पिपरा प्रखंड के विशनपुर निवासी अनिल कुमार यादव व कटैया निवासी बलेंद्र कुमार, राघोपुर प्रखंड के दौलतपुर निवासी दिलीप कुमार मेहता व मधुबनी जिला के झजना निवासी सत्य नारायण ठाकुर शामिल हैं. बीडीओ ने थाना को इन अभ्यर्थियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई का अनुरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >