सुपौल. प्रखंड कार्यालय किसनपुर में कार्यरत कर्मियों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर जिला कोषागार में सहायक के पद पर कार्यरत सहायक बलराम प्रसाद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है.आवेदन में कहा गया है कि श्री दास प्रखंड कार्यालय किसनपुर प्रखंड का विपत्र पारित करने के प्रभार में हैं.लेकिन इनके द्वारा विपत्र पास करने के एवज में नाजायज राशि की मांग की जाती है.राशि नहीं देने पर अनावश्यक आपत्ति लगा कर विपत्र को वापस कर दिया जाता है.कर्मियों ने बताया है कि श्री दास द्वारा भुगतेय राशि पर प्रतिशत के हिसाब से नाजायज राशि की मांग की जाती है.जो काफी लंबे समय से चल रहा है.कर्मियों ने जिला पदाधिकारी से वस्तु स्थिति की जांच करवा कर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है.आवेदकों में नजरे आलम, राजेंद्र राम, भरत कुमार सिंह, अश्विनी कुमार सिन्हा, अशोक कुमार, एन के चौधरी, पवन कुमार सिंह आदि शामिल हैं.
कोषागार सहायक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
सुपौल. प्रखंड कार्यालय किसनपुर में कार्यरत कर्मियों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर जिला कोषागार में सहायक के पद पर कार्यरत सहायक बलराम प्रसाद के विरुद्ध कार्रवाई की मांग किया है.आवेदन में कहा गया है कि श्री दास प्रखंड कार्यालय किसनपुर प्रखंड का विपत्र पारित करने के प्रभार में हैं.लेकिन इनके द्वारा विपत्र पास करने […]
