अगलगी में 26 घर राख, लाखों का नुकसान

फोटो-08,09प्रतिनिधि, वीरपुरप्रखंड अंतर्गत घोड़ाघाट टोला में शुक्रवार की रात अगलगी में 26 घर जल कर राख हो गये. वहीं लाखों की संपत्ति भी नष्ट हो गयी. अगलगी के कारण का पता नहीं चल पाया. शुक्रवार की शाम अगलगी में मो शोएब, नैयर आलम, कमरूल निशां, जफ्फार हुसैन, बीबी नूरजहां, हरजाना खातून, अब्दुल हन्नान, नूर आलम, […]

फोटो-08,09प्रतिनिधि, वीरपुरप्रखंड अंतर्गत घोड़ाघाट टोला में शुक्रवार की रात अगलगी में 26 घर जल कर राख हो गये. वहीं लाखों की संपत्ति भी नष्ट हो गयी. अगलगी के कारण का पता नहीं चल पाया. शुक्रवार की शाम अगलगी में मो शोएब, नैयर आलम, कमरूल निशां, जफ्फार हुसैन, बीबी नूरजहां, हरजाना खातून, अब्दुल हन्नान, नूर आलम, जश्न आरा, वाजिद अली, अबैदुल्लाह, मो इब्राहिम, जरमिल मील्कहक, निशारूल, बीबी मस्तारा, बीबी रौशन, गजरा साहिम, मो अली, मो नजीरा बानो आदि के 26 घर जल कर राख हो गये. सूचना मिलने पर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन चौहान एवं बीडीओ राज कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. साथ ही राहत के रूप में पीडि़तों को 50-50 किलो चावल व गेहूं तथा 05-05 मीटर पॉलीथिन सीट का वितरण किया. दूसरी ओर शुक्रवार की शाम विशनपुर घनश्याम निवासी दुखन झा, शेख शमशुद्दीन का घर भी अगलगी की भेंट चढ़ गया. अधिकारियों ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में सोमवार को कुशहर के अग्नि पीडि़तों को सहायता राशि प्रदान दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >