बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो युवक जख्मी

फोटो -13कैप्सन- क्षतिग्रस्त बोलेरोत्रिवेणीगंज. पिपरा -त्रिवेणीगंज स्टेट हाइवे 76 पर गभीरपुर गांव के समीप गुरुवार की दोपहर सरकारी बोलेरो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है. जख्मी को पीएचसी पिपरा पहुंचाया गया. थाना क्षेत्र […]

फोटो -13कैप्सन- क्षतिग्रस्त बोलेरोत्रिवेणीगंज. पिपरा -त्रिवेणीगंज स्टेट हाइवे 76 पर गभीरपुर गांव के समीप गुरुवार की दोपहर सरकारी बोलेरो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस ने दोनों वाहन को जब्त कर लिया है. जख्मी को पीएचसी पिपरा पहुंचाया गया. थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के मयूरवा वार्ड नंबर 03 निवासी चंद्र भूषण कुमार (21 वर्ष) अपनी बाइक (बीआर 11भी/6665) से वापस अपने घर जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ. घटना में बाइक पर पीछे बैठा नारायण कुमार यादव भी जख्मी हो गया. बोलेरो (बीआर32ई/7591)कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल त्रिवेणीगंज की है. घटना के वक्त कार्यपालक अभियंता श्रीप्रकाश वाहन पर सवार थे. घटना की सूचना पर बीडीओ प्रशांत कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी प्राप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >