2,906 लीटर शराब को किया गया नष्ट

इस मौके पर सीओ धीरज कुमार, उत्पाद निरीक्षक संजय कुमार प्रियदर्शी, भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी

सरायगढ़. भपटियाही थाना परिसर में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के 21 कांडों के जब्त किए गए विभिन्न शराब को जेसीबी से गड्ढा खोदकर कर 2906.37 लीटर अंग्रेजी शराब, नेपाली देसी शराब और देसी चुलाई शराब को नष्ट किया गया. थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि कुल 2906.37 लीटर शराब नष्ट किया गया, जिसमें 2670.6 लीटर नेपाली देसी शराब, 232.77 लीटर अंग्रेजी शराब, और 3 लीटर देशी चुलाई शराब को नष्ट किया गया. इस मौके पर सीओ धीरज कुमार, उत्पाद निरीक्षक संजय कुमार प्रियदर्शी, भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी. एसआई शौर्य दिगयाशु, वर्षा कुमारी, बलदेव राम, रंजीत कुमार सिंह, चौकीदार ओम कुमार सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >