सर्पदंश से 26 वर्षीय महिला की मौत

शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया है

वीरपुर. बसंतपुर प्रखंड के भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 04 स्थित मोदी ग्राम में सोमवार शाम सर्पदंश से एक 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान कंचन देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 07 बजे कंचन देवी अपने बच्चे के साथ मिट्टी से बने घर के आंगन में नाश्ता कर रही थी, तभी एक सांप ने आकर उन्हें डंस लिया. परिजन आनन-फानन में उन्हें वीरपुर अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मंगलवार दोपहर करीब 01 बजे मृतका के पिता जीवन सादा ने बताया कि कंचन देवी के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं और उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया है. बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिजनों को सरकारी सहायता राशि प्रदान की जाएगी. घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >