विधायक के विरुद्ध कार्रवाई हुई तो होगा उग्र आंदोलन

प्रतिनिधि, सुपौल गत 12 नवंबर को टीइटी व एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ द्वारा पटना में आयोजित शांति मार्च में शामिल होने के लिए संघ ने विधायक नीरज कुमार बबलू के प्रति आभार व्यक्त किया है. संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष नागमणि चौधरी ने कहा है कि विधायक श्री बबलू द्वारा शांति मार्च में शामिल […]

प्रतिनिधि, सुपौल गत 12 नवंबर को टीइटी व एसटीइटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ द्वारा पटना में आयोजित शांति मार्च में शामिल होने के लिए संघ ने विधायक नीरज कुमार बबलू के प्रति आभार व्यक्त किया है. संघ द्वारा जारी विज्ञप्ति में जिलाध्यक्ष नागमणि चौधरी ने कहा है कि विधायक श्री बबलू द्वारा शांति मार्च में शामिल होकर अभ्यर्थियों की हौसला अफजायी के लिए संघ उनके प्रति आभार व्यक्त करता है. उन्होंने कहा कि शांति मार्च में शामिल होने के कारण राज्य सरकार द्वारा उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कहना सरकार के तानाशाही रवैये को दर्शाता है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपनी जायजा मांगों को लेकर पटना के कारगिल चौक पर अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों के ऊपर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया जाना निंदनीय है. उन्होंने कहा कि यदि विधायक के विरुद्ध सरकार किसी प्रकार की कार्रवाई करती है तो टीइटी व एसटीइटी अभ्यर्थी संघ पूरे राज्य में सरकार के विरुद्ध उग्र आंदोलन चलायेगी. विधायक के प्रति आभार व्यक्त करने वालों में सुमन कुमार, संतोष कुमार, अरुण आनंद, रामदेव यादव, वीरेंद्र साह, रवींद्र पाठक, राम बाबू, श्रवण यादव, रघुवीर संतोष, मुकेश, मणिकांत, अरुण कुमार, लालू, दीपक शर्मा, धीरज पाठक आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >