1.75 किलो मीटर लंबी हाई टेंशन तार की चोरी

जदिया विद्युत विभाग के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर 12 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों द्वारा हाई टेंशन तार की चोरी की शिकायत किया है. आवेदन में कहा गया है कि हीरापट्टी पूर्वी भाग से सड़क निर्माण से जुड़ी एजेंसी माधोगडि़या कैंप तक 1.75 किलो मीटर हाई टेंशन तार चुरा […]

जदिया विद्युत विभाग के कनीय अभियंता पंकज कुमार ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर 12 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों द्वारा हाई टेंशन तार की चोरी की शिकायत किया है. आवेदन में कहा गया है कि हीरापट्टी पूर्वी भाग से सड़क निर्माण से जुड़ी एजेंसी माधोगडि़या कैंप तक 1.75 किलो मीटर हाई टेंशन तार चुरा लिया गया है. तार की कीमत 36 हजार 780 रुपये बतायी गयी है. आवेदन के आलोक में पुलिस द्वारा थाना कांड संख्या 136/14 दर्ज कर छानबीन प्रारंभ कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >