फोटो-7केप्सन- बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य सरायगढ़. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ की बैठक निर्मली एसडीओ अरूण कुमार अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि 01 जनवरी 2015 की अर्हता तिथि के अनुरूप निर्वाचन सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य जारी है. उन्होंने इसके तहत नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र छह, नाम विलोपन हेतु प्रपत्र सात तथा अन्य प्रकार की शुद्धि हेतु प्रपत्र आठ की जानकारी दी. बैठक में सभी बीएलओ को प्रपत्र उपलब्ध कराया गया. एसडीओ ने 01 दिसंबर तक प्रत्येक सप्ताह निर्वाचन शाखा में प्रपत्र समर्पित करने का निर्देश दिया. साथ ही 23 नवंबर को विशेष अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर प्रपत्र जमा करने की बात कही. बैठक में बीडीओ वीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, बीएलओ चंद्रशेखर प्रसाद, नित्यानंद भार्गव, अर्जुन कुमार मांझी, उमा कांत गामी, विनोद कुमार झा, निरंजन कुमार, मो अब्दुल्लाह आदि मौजूद थे.
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ
फोटो-7केप्सन- बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य सरायगढ़. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ की बैठक निर्मली एसडीओ अरूण कुमार अध्यक्षता में हुई. बैठक को संबोधित करते एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि 01 जनवरी 2015 की अर्हता तिथि के अनुरूप निर्वाचन सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण […]
