श्रृंगार दुकान से 17 पुड़िया स्मैक व नकदी बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

सुपौल. जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कीर्तन भवन के सामने स्थित एक श्रृंगार की दुकान पर छापेमारी कर पुलिस ने 17 पुड़िया स्मैक, 53 पीस सिल्वर पेपर तथा 28 हजार 940 रुपये नकद बरामद किए है. इस मामले में दुकान संचालक राजेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त राजेश कुमार कीर्तन भवन, वार्ड नंबर 12 है. छापेमारी के दौरान दुकान के काउंटर के नीचे काले रंग की पॉलिथीन में छिपाकर रखी गयी स्मैक की पुड़िया, सिल्वर पेपर और नकदी बरामद की गई. इस संबंध में सुपौल थाना कांड संख्या 78/2026, दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस द्वारा बरामद स्मैक के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच की जा रही है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. नशा कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >