दो पंचायत कृषि कार्यालय को उपस्कर किया गया हस्तगत

राघोपुर : कोसी कमिश्नरी के संयुक्त कृषि निदेशक राम प्रबोध ठाकुर ने सोमवार को प्रखंड के दो पंचायत कृषि कार्यालय को कार्यालय के सफल संचालन हेतु टेबल, कुर्सी और गोदरेज हस्तगत कराया. पिपराही पंचायत के किसान सलाहकार सुनील जायसवाल को एक गोदरेज, एक टेबुल एवं पांच कुर्सी तथा रामविसनपुर पंचायत के किसान सलाहकार राकेश झा […]

राघोपुर : कोसी कमिश्नरी के संयुक्त कृषि निदेशक राम प्रबोध ठाकुर ने सोमवार को प्रखंड के दो पंचायत कृषि कार्यालय को कार्यालय के सफल संचालन हेतु टेबल, कुर्सी और गोदरेज हस्तगत कराया. पिपराही पंचायत के किसान सलाहकार सुनील जायसवाल को एक गोदरेज, एक टेबुल एवं पांच कुर्सी तथा रामविसनपुर पंचायत के किसान सलाहकार राकेश झा को भी कृषि कार्यालय के सफल व नियमित संचालन हेतु एक गोदरेज, एक टेबुल एवं पांच कुर्सी हस्तगत करवाया गया.

संयुक्त कृषि निदेशक श्री ठाकुर ने कहा कि अब किसी भी पंचायत के किसानों को प्रखंड का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, किसानों का कृषि से संबंधित सभी कार्य व योजनाओं की विस्तृत जानकारी पंचायत कृषि कार्यालय से ही मिल जायेगी.

उन्होंने कहा कि अगर किसानों की बात या परेशानी को किसी भी किसान सलाहकार या कृषि समन्वयक द्वारा अनसुना किया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने किसानों से कहा कि किसी प्रकार का आनाकानी होने पर किसान उनके मोबाइल नंबर 9431818729 पर इसकी सूचना दे सकते हैं. प्रखंड कार्यालय जाकर बीएओ को भी जानकारी दे सकते हैं. मौके पर बीएओ जगन्नाथ सिंह, किसान सलाहकार लक्ष्मण मेहता, बालगोविंद मंडल, राकेश रोशन, रंजीत कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >