बलुआ बाजार : शराबी पति को पत्नी ने कराया गिरफ्तार

बलुआ बाजार : थाना क्षेत्र के बिशनपुर गुलामी वार्ड नंबर 09 की महिला रेणु देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपने ही पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि बिशनपुर गुलामी वार्ड नंबर 09 निवासी मनोज शर्मा शनिवार की शाम शराब के नशे में धुत्त था. […]

बलुआ बाजार : थाना क्षेत्र के बिशनपुर गुलामी वार्ड नंबर 09 की महिला रेणु देवी ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपने ही पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि बिशनपुर गुलामी वार्ड नंबर 09 निवासी मनोज शर्मा शनिवार की शाम शराब के नशे में धुत्त था. उधर पत्नी रेणु देवी किसी शादी समारोह में भाग लेने की तैयारी कर रही थी.

शादी में जाने की बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच कहा सुनी होना शुरू हो गया. जिसके बाद मनोज ने पास रखे लकड़ी का फट्टा उठाकर अपने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया. पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग पहुंचकर उसकी जान बचाई. घटना के बाद अपने पति से तंग आकर थाने पहुंच गयी और घटना की आप बीती थानेदार से बतायी. उधर पत्नी के थाने पहुंचने के बाद पति श्री शर्मा ने अपने आंगन में अलाव जलाकर उनकी सारे कपड़े में आग लगा दी तथा पुलिस को घर में आग लगाने की गलत अफवाह में डालकर उनहें भर्मित कर डाला.

थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि पीड़िता के तरफ से आवेदन दिया गया है. उनके पति को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. मेडिकल जांच के बाद अल्कोहल लेने की पुष्टि की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >