12 वर्षीय बालक की करंट से मौत, परिजनों में कोहराम

प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही पंचायत के वार्ड 9 निवासी पवन साह के 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की मौत गुरुवार को करंट लगने से हो गई

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही पंचायत के वार्ड 9 निवासी पवन साह के 12 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की मौत गुरुवार को करंट लगने से हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आदित्य कुमार अपने घर में मोटर का तार बिजली बोर्ड में लगा रहा था. लेकिन बिजली मोटर का नंगा तार हाथ में स्पर्श हो जाने के कारण करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे परिजनों व स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां डॉक्टर शहनवाज आलम ने घायल आदित्य कुमार का प्राथमिक उपचार किया. लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि सुपौल के एक निजी अस्पताल में आदित्य कुमार की मौत हो गई. घटना को लेकर उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतक बालक दो भाई में बड़ा था. छोटा भाई 8 वर्षीय अभिनव कुमार, मां श्वेता कुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल बना हुआ है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >