जदिया(सुपौल) : थाना क्षेत्र के परसागढ़ी उत्तर पंचायत के फासियाकोठी टोला के वार्ड नंबर 03 में बुधवार की रात्रि को आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में 60 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में मृतक कृत्यानंद यादव का पुत्र संजय यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नामजद आरोपित दीनबंधु यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया.
बेटे को बचाने गये पिता की धक्का-मुक्की से मौत
जदिया(सुपौल) : थाना क्षेत्र के परसागढ़ी उत्तर पंचायत के फासियाकोठी टोला के वार्ड नंबर 03 में बुधवार की रात्रि को आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में 60 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गयी. जबकि इस घटना में मृतक कृत्यानंद यादव का पुत्र संजय यादव गंभीर रूप से जख्मी […]

बेटे को बचाने…
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है. घटना के बाद मृतक के जख्मी पुत्र संजय यादव के आवेदन पर जदिया थाने में पांच लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में संजय यादव ने कहा है कि स्थानीय बोधनारायण यादव उर्फ मदन यादव का ट्रैक्टर चला कर रात में वह दरवाजे पर पहुंचा था. तभी बिना कहे सुने पप्पू यादव, जयप्रकाश यादव, विनोद यादव, श्रवण यादव व दीनबंधु यादव गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. इसी बीच उनके पिताजी कृत्यानंद यादव उसे बचाने आये तो उनके साथ भी सभी लोग मारपीट करने लगे जिसके कारण वह गिर गये. इससे उनकी मौत हो गयी. पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.