लाखों की संपत्ति स्वाहा, जान बचाकर घरों से निकले लोग

छातापुर : थानाक्षेत्र स्थित परियाही मालदह टोला में सोमवार की मध्य रात्रि चूल्हे की राख से निकली चिनगारी से आधा दर्जन परिवारों का आशियाना आग की भेंट चढ़ गया. इस घटना में एक दर्जन घर सहित लाखों मूल्य की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है. सूचना के बाद अंचल निरीक्षक नवीन कुमार सिंह कर्मियों […]

छातापुर : थानाक्षेत्र स्थित परियाही मालदह टोला में सोमवार की मध्य रात्रि चूल्हे की राख से निकली चिनगारी से आधा दर्जन परिवारों का आशियाना आग की भेंट चढ़ गया. इस घटना में एक दर्जन घर सहित लाखों मूल्य की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान है. सूचना के बाद अंचल निरीक्षक नवीन कुमार सिंह कर्मियों के साथ स्थल पर पहुंचे और क्षति का जायजा लेने के बाद तत्काल सहायता की तैयारी में जुट गये. घटना के वक्त सभी घरों में परिवार के लोग सो रहे थे. इसी बीच चूल्हे की राख से लगी आग ने एक एक घरों को चपेट में लेना शुरू कर दिया. आग लगने के बाद उठे शोर के बाद सुप्तावस्था में रहे लोग जान बचाकर घरों से निकले. बच्चों और बुजुर्गों को भी तत्परता दिखाते ग्रामीणों ने बाहर निकाला,अन्यथा मवेशी के साथ कई लोगों की जाने जा सकती थी.

इस घटना में पीड़ित परिवारों के लोग सिर्फ अपनी जान ही बचा पाये. मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ के सहयोग से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग बुझाने के दौरान घर में लगे विद्युत प्रवाह तार के कारण लोगों को भारी परेशानी हुई. सूचना के बाद उक्त फीडर का सप्लाई बंद करवाया गया. लेकिन तब तक घरों के अलावे नकदी, जेवरात, कागजी दस्तावेज, अनाज, वस्त्र, फर्नीचर,सहित सभी घरेलू सामग्री जल कर स्वाहा हो गया. साथ ही बसा बसाया आधा दर्जन परिवार खुले आसमां के नीचे आ गये. इस घटना की चपेट में आकर दो बकड़ी व तीन दर्जन मुर्गा मूर्गी भी जल गये.
दुखद यह है कि रमजान का पाक माह रहने के कारण धर्मावलंबियों को इबादत करने में परेशानी उत्पन्न हो गयी. घटना के बाद से घर की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल बना हुआ है. साथ ही पीड़ित परिवारों की निगाहें सरकारी सहायता के लिए टकटकी लगाये बैठा है. पीड़ित परिवारों में एरामून खातून, इशरत जहां, अंजूम आरा, लालबानू, मसोमात हावा व सफीया खातून के नाम शामिल हैं. घटना की जानकारी के बाद स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि परमेश्वर भारती,
पैक्स अध्यक्ष रंजीत कुमार रमण उर्फ बबलु कुसियैत मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया. मौके पर जनप्रतिनिधियों के द्वारा पीड़ित परिवारों के बीच अंग वस्त्र व अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया. अंचल निरीक्षक श्री सिंह ने बताया कि प्रत्येक पीड़ित परिवारों को 9800 रुपये की दर से दिया जा रहा है. जबकि अन्य सहायता के लिए संबंधित विभाग को प्रतिवेदित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >