दो शराबियों को भेजा न्यायिक हिरासत में

करजाईन : गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस ने थाना के सामने ही बुधवार की देर संध्या शराब के नशे में धुत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नशेड़ियों की पहचान मधेपुरा जिला के रतवारा थाना क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय अमरदीप कुमार एवं खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय शशि […]

करजाईन : गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय थाना पुलिस ने थाना के सामने ही बुधवार की देर संध्या शराब के नशे में धुत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नशेड़ियों की पहचान मधेपुरा जिला के रतवारा थाना क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय अमरदीप कुमार एवं खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय शशि कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से जांच के दौरान नशा की पुष्टि की गयी. जिसके बाद कांड संख्या 61/18 दर्ज कर दोनों शराबियों को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >