नहीं है ट्रैफिक सुविधा, जाम की समस्या से होती है परेशानी

नहीं है ट्रैफिक सुविधा, जाम की समस्या से होती है परेशानी सुपौल : महावीर चौक पर ट्रैफिक की समुचित सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को आवाजाही के दौरान भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. एक तरफ शहर के सबसे बड़े अस्पताल होने के कारण यहां हर वक्त अस्पताल में मरीजों का आना-जाना […]

नहीं है ट्रैफिक सुविधा, जाम की समस्या से होती है परेशानी

सुपौल : महावीर चौक पर ट्रैफिक की समुचित सुविधा नहीं होने के कारण लोगों को आवाजाही के दौरान भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. एक तरफ शहर के सबसे बड़े अस्पताल होने के कारण यहां हर वक्त अस्पताल में मरीजों का आना-जाना लगा रहता है. वहीं सहरसा को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग होने के कारण इस पथ से छोड़ी बड़ी गाड़ियों का भी परिचालन होता रहता है. ऐसे में चौक पर कभी-कभी वाहनों की लंबी कतार लग जाती है. जिसे काफी मशक्कत के बाद हटाया जाता है. लोगों ने जिला प्रशासन से उक्त स्थल पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की मांग की है. ताकि बेतरतीब ढंग से निकलती गाड़ियों को सामान्य तरीके से पास करवाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >