तिल्हेश्वर मंदिर पहुंचे हाइकोर्ट के न्यायाधीश

सुपौल : हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह के साथ शुक्रवार को सदर प्रखंड स्थित बाबा तिल्हेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने बाबा तिल्हेश्वर महादेव का अभिषेक, शृंगार व पूजा-अर्चना की. तिल्हेश्वर स्थान विकास समिति के सचिव तंत्राचार्य […]

सुपौल : हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह के साथ शुक्रवार को सदर प्रखंड स्थित बाबा तिल्हेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने बाबा तिल्हेश्वर महादेव का अभिषेक, शृंगार व पूजा-अर्चना की. तिल्हेश्वर स्थान विकास समिति के सचिव तंत्राचार्य अरुण कुमार झा मुन्ना सहित पंडित नटवर झा, मुकेश झा, सुबोध झा ने रूद्राष्टाध्यायी मंत्रोच्चार के बीच बाबा भोलेनाथ का अभिषेक व पूजन किया.

पूजा के बाद न्यायाधीश से तिल्हेश्वर विकास समिति के सचिव ने बाबा तिल्हेश्वर महादेव स्थल को भारतवर्ष के पर्यटन नक्शा पर अंकित किये जाने के लिए बिहार सरकार से पहल करवाने का अनुरोध किया. उन्होंने अनुरोध किया कि पूर्व में उनका कार्य स्थल सुपौल जिला भी रहा है. जिस कारण न्यायाधीश सुपौल जिले के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थल से अवगत हैं.

उन्होंने कहा कि बाबा तिल्हेश्वर मंदिर परिसर में रोज काफी संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं. वहीं विशेष पूजन के दौरान श्रद्धालुओं को सुखपुर से मंदिर परिसर पहुंचने में घंटों जाम की समस्या झेलनी पड़ती है. उन्होंने बताया कि सुखपुर बाजार से बाबा तिल्हेश्वर मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क के चौड़ीकरण को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन से अनुरोध किया गया. बावजूद इसके अब तक इस दिशा में सार्थक पहल नहीं की गयी. ऐसे में भक्तों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है. उन्होंने मंदिर तक पहुंचने वाली पथ का चौड़ीकरण सहित स्थल विकास से जुड़े कई समस्याओं के निदान के लिए सरकार को निर्देश देने की मांग की. इस अवसर पर स्थल विकास समिति के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष फुलेश्वर झा, सदस्य हरिशंकर झा, अजय कुमार सिंह, संतोष झा सहित न्यायिक कार्यालय के सर्वेश झा, अमरेंद्र सिंह व पुलिस पदाधिकारी एवं थाना पुलिस एनएच यादव, आरके सिंह आदि न्यायाधीश के स्वागत में उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >