पेंशन शिविर में 10 लोगों ने दिया आवेदन

शिविर की अध्यक्षता मुखिया गंगा प्रसाद साह ने की

कुनौली. डगमारा पंचायत भवन परिसर में सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत पेंशन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता मुखिया गंगा प्रसाद साह ने की. कार्यपालक सहायक अनिल कुमार मेहता ने बताया कि इस शिविर में लगभग 70 पेंशन धारी के खाते की जांच की गई. बताया कि जांच के उपरांत सभी पेंशनधारी के खाते में लगातार उसके पेंशन की राशि भेजी जा रही है. बताया कि दस नए पेंशन धारी ने नए आवेदन दिए. विकास मित्र दीपेंद्र कुमार राम ने बताया कि इन सबों के अलावे दस कबीर अंत्येष्टि का भी आवेदन शिविर में दिया गया. मौके पर पंचायत सचिव कुंदन राम, अजित कुमार, आदित्य कुमार झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >