बाइक के धक्के से युवक घायल

स्थानीय बाजार दरौंदा से सब्जी लेकर घर जा रहा व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसको स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सीवान रेफर कर दिया. घायल व्यक्ति सिरसांव नया टोला गांव निवासी बुचन लाल पंडित है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुचन लाल पंडित दरौंदा बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से अपने घर जा रहे थे. वे दरौंदा महाराजगंज रेलवे ढाला के समीप पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मार दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्रतिनिधि, दरौंदा. स्थानीय बाजार दरौंदा से सब्जी लेकर घर जा रहा व्यक्ति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसको स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सीवान रेफर कर दिया. घायल व्यक्ति सिरसांव नया टोला गांव निवासी बुचन लाल पंडित है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुचन लाल पंडित दरौंदा बाजार से सब्जी लेकर साइकिल से अपने घर जा रहे थे. वे दरौंदा महाराजगंज रेलवे ढाला के समीप पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार मोटर साइकिल सवार ने टक्कर मार दिया. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. महाराजगंज में आधा दर्जन डीजे जब्त प्रतिनिधि, महाराजगंज. महाराजगंज थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजाको लेकर डीजे संचालकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. जिले के वरीय अधिकारियों के आदेशानुसार बुधवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया गया.यह कार्रवाई अपर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ की गई. छापेमारी के दौरान थाना अंतर्गत बलिया गांव से पुलिस ने राजू साउंड, राजेन्द्र साउंड ,संतोष साउंड,अरुण साउंड सहित आधा दर्जन डीजे मशीन जब्त की गयी. अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान अश्लील गानों के बजाने एवं डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. इस प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से यह छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.उन्होंने डीजे संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आदेश की अवहेलना की गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >