संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने रखीं समस्याएं

प्रखंड में 18 अप्रैल से 15 जून तक जीविका के 138 ग्राम संगठनों के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसकी शुरुआत सोमवार को कौड़िया पंचायत के एकता जीविका महिला ग्राम संगठन से हुई, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया.

भगवानपुर हाट. प्रखंड में 18 अप्रैल से 15 जून तक जीविका के 138 ग्राम संगठनों के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इसकी शुरुआत सोमवार को कौड़िया पंचायत के एकता जीविका महिला ग्राम संगठन से हुई, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर सामने आईं और कई लाभार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए. प्रखंड के वरीय प्रभारी मिहनाजुद्दीन की उपस्थिति में आयोजित इस संवाद में महिलाओं को अपनी जरूरतों को खुलकर रखा. वीडियो फिल्मों के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा महिलाओं, छात्राओं और युवतियों तथा अन्य वर्गों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान गांव और टोले की स्थानीय समस्याओं को भी नोट किया गया, वहीं महिलाओं ने योजनाओं के बेहतर ढंग से हो को लेकर कई सुझाव भी दिए. पंचायती राज पदाधिकारी प्रवीण भास्कर ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई योजना चला रही हैं,मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक सूरज कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक राहुल कुमार व विवेक कुमार, सामुदायिक समन्वयक बीरेंद्र कुमार चौहान उपस्थित रहे. महिलाएं ले रही हैं विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रतिनिधि, हसनपुरा. प्रखंड के सहुली पंचायत में मंगलवार को शंकर ग्राम संगठन के तत्वाधान में महिला संवाद का आयोजन किया गया. जहां बीपीएम रजनीश कुमार सिंह व क्षेत्रीय समन्वयक सुमन कुमार की उपस्थिति में ग्राम संगठन के प्रतिनिधियों अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. संवाद में सहुली पंचायत की लगभग 200 से भी अधिक जीविका दीदियां उपस्थित हुई. इस दौरान वीडियो प्रोजेक्टर से सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. साथ ही उपस्थित दीदियों से योजनाओं के लाभुक दीदियों से अनुभव साझा किया गया. साथ ही उपस्थित दीदियों से आवश्यक मुद्दों के बारे में जानकारी ली गई.मौके पर सैकड़ों जीविका दीदी उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >