शहर के दस जाम प्वाइंट पर तैनात रहेगी ट्रैफिक पुलिस

शहर में जाम की समस्या से निबटने के लिए पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने महत्वपूर्ण पहल की है. उन्होंने शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और यातायात को पूर्व से अधिक सुगम, सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक परिवर्तन लागू किए गए हैं.इस अभियान के तहत शहर के अत्यधिक दबाव वाले दस प्रमुख यातायात स्थलों को चिह्नित किया गया है जिसमें गोपालगंज मोड़, स्टेशन मोड़, बड़हरिया बाइपास, तरवारा मोड़, आंदर ढाला, हॉस्पिटल मोड़, दरोगा राय कॉलेज मोड़, हरदिया मोड़, कचहरी ढाला व सिसवन ढाला शामिल है. जहां अब विशेष पुलिस व्यवस्था लागू की जा रही है.

प्रतिनिधि, सीवान. शहर में जाम की समस्या से निबटने के लिए पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा ने महत्वपूर्ण पहल की है. उन्होंने शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया और यातायात को पूर्व से अधिक सुगम, सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक परिवर्तन लागू किए गए हैं. इस अभियान के तहत शहर के अत्यधिक दबाव वाले दस प्रमुख यातायात स्थलों को चिह्नित किया गया है जिसमें गोपालगंज मोड़, स्टेशन मोड़, बड़हरिया बाइपास, तरवारा मोड़, आंदर ढाला, हॉस्पिटल मोड़, दरोगा राय कॉलेज मोड़, हरदिया मोड़, कचहरी ढाला व सिसवन ढाला शामिल है. जहां अब विशेष पुलिस व्यवस्था लागू की जा रही है. इन सभी स्थलों पर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा 2:00 बजे से संध्या 7:00 बजे तक पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. ये अधिकारी बॉडी वॉर्न कैमरा और हैंड हेल्ड डिवाइस मशीन से लैस रहेंगे. जिससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी. दो रेगुलेशन टीम भी जाम से छुटकारा दिलाने के लिए जवानों की करेगी सहयोग नियम तोड़ने पर पुलिस अधीक्षक या उच्च पदाधिकारी द्वारा चालान की कार्रवाई की जाएगी, जो पूरी तरह पेपरलेस, पारदर्शी और कैमरे के सामने डिवाइस के माध्यम से होगी. यातायात की निगरानी मजबूत करने के लिए दो रेगुलेशन टीमों का गठन किया गया है. ये टीमें वाहनों से सुसज्जित होंगी और प्रतिदिन सभी चिन्हित स्थलों का भौतिक निरीक्षण करेंगी. यातायात दबाव बढ़ने पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग कर व्यवस्था सामान्य करेंगी. रेगुलेशन टीम-01 का कार्यक्षेत्र कचहरी ढाला से बबुनिया मोड़ तक तथा टीम-02 का बबुनिया मोड़ से आन्दर ढाला तक निर्धारित है.यह पूरा अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), के नेतृत्व में संचालित होगा. शहर में हाल ही में जिलाधिकारी के निर्देश पर जेपी चौक सहित 11 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का कार्य भी प्रगति पर है, जो इस अभियान को और प्रभावी बनाएगा. पुलिस का उद्देश्य है कि शहर में यातायात पूरी तरह सुचारू हो, दुर्घटनाएं कम हों और नागरिकों को सुरक्षित, सुगम आवागमन मिले. यह कदम शहरवासियों के लिए राहत की खबर है, जो लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >