ट्रांसफॉर्मर को पानी डाल कर किया जा रहा है ठंडा

भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. गर्मी के कारण पूरे दिन घर में लोग रहने को विवश हैं .दूसरी ओर यह भी चिंता सता रही है कि जब अप्रैल में लोगों का हाल बेहाल है तो मई-जून में क्या होगा. रविवार को जहां शहर का तापमान 39 डिग्री रहा,वहीं विद्युत ट्रांसफॉर्मर का तापमान 80 डिग्री पार कर जा रहा है

प्रतिनिधि, महाराजगंज. भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. गर्मी के कारण पूरे दिन घर में लोग रहने को विवश हैं .दूसरी ओर यह भी चिंता सता रही है कि जब अप्रैल में लोगों का हाल बेहाल है तो मई-जून में क्या होगा. रविवार को जहां शहर का तापमान 39 डिग्री रहा, वहीं विद्युत ट्रांसफॉर्मर का तापमान 80 डिग्री पार कर जा रहा है. ऐसे में विद्युत कर्मी पावर हाउस में लगे ट्रांसफॉर्मर पर पाइप से पानी की बौछार कर उसके तापमान को नियंत्रित कर रहे हैं. अर्थिंग के तार में बार-बार पानी देकर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को ठीक रखने की कोशिश की जा रही है. विद्युत कंपनी के तकनीकी कर्मियों की माने तो ट्रांसफॉर्मर का तापमान 70 डिग्री से उपर जाने के बाद उसे जलने की आशंका बढ जाती है. इस समय हर 30 व 60 मिनट के अंतराल पर ट्रांसफॉर्मर का तापमान 80 डिग्री पार करने लग रहा है. ऐसे में उसे पानी देकर ठीक किया जा रहा है. ट्रांसफॉर्मर में लगे अर्थ के तार को हमेशा पानी देकर उसे ठंडा रखा जा रहा है, ताकि ट्रांसफार्मर को सही विद्युत प्राप्त हो और उसे उपभोक्ताओं तक आपूर्ति की जा सके. गर्मी बढ़ने की वजह से फ्यूज, फॉल्ट एवं फेज मारने की दिक्कत अधिक आ रही है. अप्रैल में ही मई-जून के मुकाबले इस बार तापमान आग उगलने लगी है, दिन बढ़ने के साथ-साथ लू के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं. आलम यह है कि लोगों को नाक मुंह पर कपड़े बांधकर व छाता लेकर घर से निकलना पड़ रहा है. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है. बिजली कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को महाराजगंज पावर हाउस के पांचों फीडर में 12 बार फ्यूज व फाल्ट की दिक्कत आयी थी. इस वजह से शटडाउन लेकर उसे ठीक करना पड़ रहा था. 26 अप्रैल की शाम 5 बजे तक 14 बार फ्यूज व फाल्ट की दिक्कत आई है.इस वजह से उपभोक्ताओं को को परेशानी हुई है. बिजली कटने के बाद लोग हो जा रहे बेचैन गर्मी इस कदर बढ़ी है कि बिजली कटने के बाद लोग बेचैन हो जा रहे हैं और दरवाजे पर जाकर बैठ जा रहे हैं. सुनील कुमार ने बताया कि बीच शहर में मेरा मकान है. जब बिजली कट जा रही है तब घर में दो मिनट बिताना मुश्किल हो रहा है. कभी सीढ़ी पर तो कभी दरवाजे पर आकर समय बिताया जा रहा है. सबसे अधिक दिक्कत बच्चों को हो रही है. बोले कनीय अभियंता शहर में विद्युत आपूर्ति की कटौती नहीं की गई है. फ्यूज, फॉल्ट व फेज मारने की वजह से कुछ समय के लिए विद्युत व्यवस्था बाधित हो रही है. लोड बढ़ने एवं गर्मी अधिक होने से भी फाल्ट हो रहा है. आशीष रंजन,जेइ, महाराजगंज.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >