देश महंगाई व बेरोजगारी से परेशान: माले

भाकपा-माले ने आंदर प्रखंड के सभी पंचायतों में मंगलवार को पार्टी के 56वें स्थापना दिवस व लेनिन के 155वीं जयंती मनायी गयी. असांव पंचायत में पार्टी सदस्यों द्वारा पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर ने कहा कि देश महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से परेशान है,

प्रतिनिधि, हसनपुरा/आंदर,भाकपा-माले ने आंदर प्रखंड के सभी पंचायतों में मंगलवार को पार्टी के 56वें स्थापना दिवस व लेनिन के 155वीं जयंती मनायी गयी. असांव पंचायत में पार्टी सदस्यों द्वारा पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर ने कहा कि देश महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से परेशान है, फ़ासीवादी हमले दिन ब दिन बढ़ रहे है. इसलिए लोकतंत्र की लड़ाई में हमे और ज्यादा एकता, ताकत और दृढ़ संकल्प की जरूरत है. एक क्रांतिकारी कम्युनिस्ट पार्टी होने के नाते हमे इस लड़ाई में अगली कतार में रहकर नेतृत्व करना होगा.तभी हमारे पार्टी के शहीद साथियों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी. स्थापना दिवस पतार,मानपुर पतेजी, अर्कपुर, खेढ़ाय, जयजोर,भवराजपुर, आंदर,बलिया पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद शीतल पासवान, योगेन्द्र यादव,कृष्णा राम,पूर्व मुखिया प्रेम राम,दीनानाथ राम,पूर्व प्रमुख मीना देवी,ललन यादव,चन्द्रभान ठाकुर,मंजिता कौर,बचेन्द्र राम,बीडीसी मुन्ना साह,श्रीराम मांझी,पूर्व मुखिया गोरख साह आदि मौजूद रहे. भाकपा माले ने मनाया पार्टी 56 वां स्थापना दिवस प्रतिनिधि, हसनपुरा. नगर पंचायत हसनपुरा सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में भाकपा-माले द्वारा पार्टी का 56 वां स्थापना दिवस मनाया गया. जहां प्रखंड के लहेजी व नपं हसनपुरा के अरंडा गांव में प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद के नेतृत्व में मनाया गया. वहीं फलपुरा पंचायत में दयानंद कुशवाहा के नेतृत्व में मनाया गया. इस दौरान उपस्थित सभी माले कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडोत्तोलन की. कहा कि हमारा देश एक लोकतंत्र वाला देश है. भाकपा माले कम्युनिस्ट पार्टी है जो गरीब दलित एवं कमजोर वर्ग के पक्ष में रहने वाली पार्टी है. अब सभी को गोल बंद होना जरूरी है. क्योंकि अब देश में आए दिन दलित, गरीब बेसहारों पर हमला किया जा रहा है. इस अवसर पर हृदयानंद यादव, मुस्लिम अंसारी, नन्हे शेख, लालबाबू यादव, खुशियाल साह, जितेंद्र साह, साधु जी यादव, मैनुद्दीन अंसारी, राजू प्रसाद सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >